राज्यसभा चुनाव को लेकर इस वक्त जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। देश की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसमें ज्यादातर सीटों पर तस्वीर साफ हो चुकी है। 24 में से 21 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जबकि तीन सीटों पर अभी मतदान होना बाकी है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा मध्य प्रदेश की एक सीट को लेकर हो रही है, जहां कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या में विधायक होने के बावजूद पार्टी अपना उम्मीदवार जिताने में सफल नहीं हो पाई।
हालांकि, अगर पूरे चुनावी समीकरण को देखा जाए तो कांग्रेस के लिए यह चुनाव पूरी तरह नुकसान का सौदा नहीं रहा है। कुछ राज्यों में पार्टी को झटका जरूर लगा है, लेकिन कई जगहों पर उसे फायदा भी मिला है।