सोमवार शाम करीब पांच बजे राजेश और नूपुर तलवार को गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा कर दिया गया। आरुषि डबल मर्डर केस में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तलवार दंपति को सबूतों के अभाव में रिहा किया था। दोपहर करीब तीन बजे सीबीआई की विशेष कोर्ट के जज राजेश चौधरी ने तलवार दंपति के रिलीज ऑर्डर जारी किए। दोनों को भारी सुरक्षा के बीच डासना जेल से रिहा किया गया।