राजस्थान में मार्च महीने की रिकॉर्ड गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर पलटी मारने वाला है। जयपुर मौसम केंद्र (IMD) के अनुसार, आज यानी 18 मार्च से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो सकता है।