टोंक में कंबल वितरण कार्यक्रम को लेकर छिड़ा विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है। सांसद हरीश चंद्र मीणा ने पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और जौनपुरिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।