फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder case in Bihar: पति बन रहा था प्यार में रोड़ा पत्नी-प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत!

Sat, 28 Jun 2025 04:50 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार में औरंगाबाद के लाला अमौना गांव की पूजा नाम की एक महिला ने अपने आशिक कमलेश यादव के साथ मिलकर अपने पति बिक्कू की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। दवा लाने के नाम पर अपने पति को धोखे से गयाजी ले गई इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ इस जघन्य घटना को तब अंजाम दिया जब वो पति के साथ लौट रही थी। बिक्कू की स्कॉर्पियो से रौंदकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक उसका आशिक दिनदहाड़े उसके घर आता था और उसके चार बच्चों को पिस्टल की नोंक पर एक कमरे में बंद कर देता था। फिर चुपचाप रहने की धमकी देकर वो पूजा के साथ अलग कमरे में चला जाता था जहां दोनों घंटों बिताया करते थे। डर के कारण बच्चों ने इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया। उन्हें क्या पता था कि उनके चुप रहने का नतीजा इतना भयावह होगा।

बिक्कू की विधवा लाचार मां कहती है कि उसकी बहु पूजा और उसके आशिक कमलेश को फांसी की सजा दी जाए ताकि कोई भी बहन-बेटी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे। बन्देया थाना क्षेत्र के झिकटिया मोड़ के पास बिक्कू का शव मिला था। मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तब पता चला कि बिक्कू की हत्या मामले में उसकी पत्नी का ही हाथ है।

वहीं दाउद नगर के एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने कहा, "उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपराध कबूल कर लिया है। इसमें शामिल अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।"

संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तब उसने सब कुछ स्वीकार कर लिया। वहीं पुलिस ने जल्द ही उसके प्रेमी रफीगंज के कर्मा मसूद गांव निवासी कमलेश को भी गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही है। इस घटना से पूरा औरंगाबाद शर्मशार है। सबों के मन में बस एक ही सवाल है कि इन बच्चों का आखिर क्या कसूर था जो इनके सर से बाप का साया छिन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें