रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे अहमदाबाद में हाईस्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। साथ ही रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट को पूरा करने का टारगेट अभी भी दिसंबर 2023 ही है और इसे पूरा करने में एक लाख आठ हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट से 20 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष और 4,000 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर नौकरियां मिलेंगी।