फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स का अबतक का सबसे बड़ा छापा, शिकंजे में आए तमिलनाडु के मुख्य सचिव

Wed, 21 Dec 2016 05:31 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ तमिलनाडु

नोटबंदी के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में इनकम टैक्स विभाग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी राम मोहन राव के ठिकानों पर छापेमारी की है। इनकम टैक्स विभाग ने राम मोहन राव के बेटे के ठिकानों पर भी मारा है। चेन्नई में राम मोहन राव के अन्ना नगर वाले घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छानबीन की है। इनकम टैक्स विभाग मुख्य सचिव राम मोहन राव और कारोबारी शेखर रेड्डी के कनेक्शन की जांच कर रहा है।  पिछले दिनों शेखर रेड्डी के ठिकानों से 106 करोड़ कैश और एक सौ सतहतर किलो सोना बरामद हुआ था. रेड्डी के यहां छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के हाथ कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले थे, जिससे उसके और मुख्य सचिव राम मोहन राव के नजदीकी संबंधों के संकेत मिले. इसी के बाद आयकर विभाग ने मुख्य सचिव के यहां छापेमारी की है.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें