कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केंद्र की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर सरकार ने इन कानूनों को वापस नहीं लिया तो किसानों का यह आंदोलन शहर से गांवों तक जाएगा।