फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit Manipur: पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर क्या बोले राहुल गांधी?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 12 Sep 2025 05:01 PM IST

PM Modi Visit Manipur: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि मणिपुर की समस्या काफी समय से चल रही है। अच्छी बात है कि वे अब वहां जा रहे हैं।

गुजरात के जूनागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर में लंबे समय से हिंसा चल रही है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं कि पीएम मोदी अब वहां जा रहे है। राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि अभी देश में सबसे बड़ी समस्या वोट चोरी की है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने एक बार फिर अपने 'वोट चोरी' वाले आरोप को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या वोट चोरी की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में लोगों का जनादेश चुरा लिया गया। हर जगह लोग कह रहे हैं 'वोट चोर'।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को संभावित मणिपुर दौरे से पहले इंफाल और चुराचांदपुर में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। उनके मिजोरम यात्रा के बाद मणिपुर पहुंचने की संभावना है। राज्य में प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें