'भारत जोड़ो' यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे कांग्रेस नेता भी जमकर शेयर कर रहे हैं। रविवार को मैसूर में राहुल गांधी ने तेज बारिश के बीच भी अपना भाषण जारी रखा। राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी बारिश में भीगते हुए लोगों को संबोधित करने का वीडियो शेयर किया गया है। पोस्ट में वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि 'भारत को एकजुट करने से, हमें कोई नहीं रोक सकता। भारत की आवाज़ उठाने से, हमें कोई नहीं रोक सकता। कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता।'