राजस्थान में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्योगपति गौतम अडानी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात और दोनों के बीच हुई गुफ्तगू को लेकर उठे सवालों का शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जवाब दिया। राहुल ने कहा, मैं उद्योगपतियों के खिलाफ नहीं हूं, मैं दो से तीन व्यापारियों के एकाधिकार का विरोध करता हूं। राहुल गांधी ने कहा, अगर राजस्थान सरकार अडानी को गलत तरीके से बिजनेस देती है तो मैं उसका भी विरोध करूंगा। राजस्थान में अडानी के निवेश पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा, गौतम अडानी ने राजस्थान को 60,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था, ऐसे प्रस्ताव को कोई भी मुख्यमंत्री मना नहीं करेगा, लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अडानी को कोई खास ट्रीटमेंट नहीं दिया है, राजस्थान सरकार ने अपनी राजनीतिक पॉवर का इस्तेमाल कर अडानी के बिजनेस की मदद नहीं की है....