एक बार फिर दिखा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अलग अंदाज। अंबाला में ट्रक की सवारी करते दिखे राहुल गांधी, ड्राइवरों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं। ट्रक की सवारी करते राहुल गांधी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर कांग्रेस नेताओं समेत यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।