फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर सावरकर पर बयान को लेकर विवादों में घिरे राहुल गांधी, महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की उठी मांग

Thu, 17 Nov 2022 05:03 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर सवाल उठाए थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सावरकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतीक हैं। उन्हें अंडमान में दो-तीन साल की जेल हुई थी। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू की थीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था कि सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे। गांधी ने कहा कि वह अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन आजकल उनकी विचारधारा पर RSS और BJP द्वारा हमला किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें