कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जरिए प्रधानमंत्री ने देश के चुनिंदा उद्योगपतियों की मदद की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने फैसले से देश के छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों का नुकसान कर दिया।