फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puri Minor Girl Incident: ओडिशा में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत, विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा!

Sun, 03 Aug 2025 04:26 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बलंगा में 19 जून को बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 साल की लड़की की मौत पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, "न्याय में देरी न्याय से इनकार के समान है. पिछले 2 महीनों में ओडिशा में 2 घटनाएं हुई हैं. भारत के राष्ट्रपति को न्याय सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा सरकार पर दबाव डालना चाहिए.देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं ओडिशा के बलंगा में 19 जून को बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। लड़की को बीच रास्ते से अपहरण कर नदी के किनारे ले जाकर जला दिया गया था। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को दिल्ली AIMIS लाया गया था। जहां कई दिनों के इलाज के बाद अब उसकी मौत हो गई है।

वहीं लड़की की मौत पर बीजेडी सांसद सुलता देव कहती हैं, "...15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार अभी भी खाली हाथ है... लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है, जबकि पीड़ितों का बयान चार बार लिया गया... जिन लड़कियों की डोली उठानी चाहिए, उन्हें अर्थी पर ले जाया जा रहा है... ऐसी घटना ओडिशा में पहले कभी नहीं हुई। वहीं बीजेडी सांसद मुज़ीबुल्ला खान ने कहा, "यह ओडिशा के सभी लोगों के लिए दुखद खबर है। ओडिशा में आज कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। महिलाएं वहां सुरक्षित नहीं हैं; वे रात में बाहर जाने से डरती हैं... हमने उनके परिवार से मुलाकात की। उनका पोस्टमॉर्टम कल किया जाएगा बता दें कि, युवती को रविवार दोपहर में भुवनेश्वर एम्स से दिल्ली एम्स के लिए एयरलिफ्ट कराया गया था.

हवाई अड्डे तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पीड़िता को एम्बुलेंस से बीजू पटनायक हवाई अड्डे ले जाया गया था. सीएम ने कहा था कि हम लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं. ओडिशा सीएम मोहन चरण मांझी ने कहा था कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. मामले में लड़की के परिवार वालों के मुताबिक, वह अपने दोस्तों से मिलने जा रही थी, लेकिन रास्ते में किसी ने उसे अगवा कर लिया और नदी किनारे ले जाकर आग के हवाले किया गया. लड़की किसी तरह वहां से भागकर एक घर में पहुंची, जहां लोगों ने उसे कपड़े दिए और परिवार को सूचना दी. इसके बाद परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया. पीड़िता के चचेरे भाई ने बताया कि हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है, जांच जारी है. हमें नहीं पता किसने यह किया, लेकिन लड़की ने देखा होगा. हम चाहते हैं कि दोषियों को फांसी की सजा मिले.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें