फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Floods: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा एलान

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 12 Sep 2025 06:36 PM IST

Punjab Floods: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा एलान किया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वे अब सूबे के दुखमंत्री बनकर लोगों की सेवा करेंगे। सुना है कि दुख बांटने से कम होता है और खुशियां बांटने से बढ़ जाती हैं। आपदाग्रस्त लोगों के बीच जाकर वे अब यही काम करेंगे। सीएम मान ने कहा कि दिवाली से पहले सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा मिल जाएगा। सीएम ने SDRF के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा 6800 से बढ़ा कर 40 हजार करने का भी एलान कर दिया है।

इसके साथा ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीसी को विशेष गिरदावरी के आदेश भी दे दिए हैं। जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट सरकार के पास पहुंचेगी। उसके बाद एक हफ्ते का समय लोगों का एतराज लेने के लिए भी दिया जाएगा। यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित बाढ़ पीड़ितों के चेक तैयार कर आप के मंत्रियों व विधायकों के माध्यम से उन्हें वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कंजूसी करने के दिन नहीं है। पंजाब को संकट झेलना आता है, पंजाब ने पूरे देश को यह बता दिया है। संकट की इस घड़ी में देश और विदेश से लोग दिल खोल कर मदद भेज रहे हैं। मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में अब तक 48 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। यह राजनीति करने का समय नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें