फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Flood: राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात | Punjab

Mon, 15 Sep 2025 07:07 PM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

पंजाब में बाढ़ बारिश से तबाही के बाद अब राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की है।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है खबरों की मानें तो अजनाला, रमदास के गांव में जाकर लोगों से मुलाकात की है। राहुल गांधी रमदास स्थित गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब में भी नतमस्तक हुए।बता दे की पंजाब में आई बाढ़ से सूबे के 23 जिलों के 2,097 गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं. इससे करीब 1,91,926 हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं. 15 जिलों में कम से कम 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.। बाढ़ ने इस बार पंजाब में ऐसा कहर बरपाया कि 4.5 लाख एकड़ क्षेत्र में धान की फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गई।

पंजाब में मंगलवार से धान की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है लेकिन मंडियों की हालत ऐसी है कि यहां दूर-दूर तक कोई किसान नहीं दिखाई दे रहा। न पल्लेदार हैं, न आढ़ती और न मजदूर। सब जैसे गायब हो गए हैं। पंजाब इस वक्त बड़ी आपदा से गुजर रहा है। धान की फसल तबाह होने से किसान बड़े आर्थिक संकट में फंसते दिख रहे हैं। सरकार ने धान की खरीद का जो लक्ष्य निर्धारित किया था वह भी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा। जिन खेतों में हर साल इस वक्त ट्रैक्टरों की घर्र-घर्राहट गूंजती थी, आज वहां किसानों की सिसकियां सुनाई दे रहीं हैं। जो मंडियां किसानों, आढ़तियों और पल्लेदारों की आवाज से शोर में डूबी रहती थीं, आज वहां वीरानगी छाई हुई है। जिन किसानों के चेहरे फसल की आमद से खिले रहते थे, वो आज मुर्झाए हुए हैं। सोना उगलने वाले खेतों में रेत भरी हुई है। इस रेत के नीचे उनकी छह महीने की मेहनत और अरमान दबे हुए हैं। कुदरत की मार से पंजाब का अन्नदाता हताश है। उनकी खुशियों को बाढ़ का ग्रहण लग गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें