इलाहाबाद के सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और एडीए की टीम को व्यापारियों का भारी विरोध झेलना पड़ा। व्यापारियों ने विरोध जताते हुए रोड पर ही सभी अफसरों को घेर लिया। विरोध की वजह से अधिकारियों को अपनी कार्रवाई बीच में रोककर अभियान बंद करना पड़ गया और बैरंग लौटना पड़ा।