प्रियंका चोपड़ा बतौर यूनिसेफ एम्बेसडर रोहिंग्या मुस्लिमों से मुलाकात करने बांग्लादेश पहुंचीं। प्रियंका के इस दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता विनय कटियार भड़क गए। विनय कटियार ने कहा कि जो लोग रोहिंग्या का समर्थन कर रहे हैं उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।