फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navneet Rana vs Priyanka Chaturvedi: नवनीत राणा के ज्यादा बच्चे वाले बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

Thu, 25 Dec 2025 05:34 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Navneet Rana vs Priyanka Chaturvedi: भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई है। नवनीत राणा ने मंगलवार को अपने एक बयान में आरोप लगाया कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की साजिश रची जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुओं से तीन-चार बच्चे पैदा करने की अपील की। भाजपा नेता की इस अपील पर अब सियासत शुरू हो गई है। नवनीत राणा के ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले बयान पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तीखा पलटवार किया है।

नवनीत राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं सभी हिंदुओं से अपील करती हूं कि अगर मुस्लिम 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं तो हमें कम से कम 3-4 बच्चे तो पैदा करने चाहिए। ये लोग भारत को पाकिस्तान बनाने की राह पर हैं।' भाजपा नेता राणा ने आगे कहा कि ये लोग ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को पाकिस्तान जैसा बनाने की योजना बना रहे हैं। तो हम सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट रहें? हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

नवनीत राणा के बयान पर अब सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस के साथ उद्धव बाला साहेब ठाकरे की नेता ने नवनीत राणा के बयान पर तीखा पलटवार किया है। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक चैनल को दिए बयान में नवनीत राणा पर तंज कसते हुए कहा, "वो पहले अपने पति से इस बारे में बात करें, अपने बच्चे बढ़ाएं। फिर अपने पड़ोसियों को कन्विन्स करें, जो अपने पड़ोसियों और पति को कन्विन्स नहीं कर सकते वो देश की महिलाओं को कन्विन्स करना बंद करें।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें