फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Plane Crash: फर्रुखाबाद से उड़ा प्लेन,बांउड्री से टकराया झाड़ियों में हुआ लैंड

Thu, 09 Oct 2025 03:02 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

यूपी के फर्रुखाबाद में प्लेन हादसा हो गया। इस क्रैश में प्लेन में सवार लोगों की जान बच गई। दरअसल हादसा बाउंड्री वॉल में टकराने से हुआ। विमान में बैठे सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। इनमें वुडपैकर ग्रीन एंग्री न्यूट्री पैड प्राइवेट लिमिटेड के MD अजय अरोड़ा, वाइस प्रेसिडेंट राकेश टीकू और SBI अफसर सुमित शर्मा, दोनों पायलट नसीब बामल, प्रतीक फर्नांडीज और एक क्रू टेक्नीशियन शामिल हैं। कहा जा रहा है कि टायर में हवा कम होने के कारण रनवे पर 400 मीटर तक दौड़ने के बाद जेट बेकाबू हो गया और हवाई पट्टी के किनारे बनी झाड़ियों में घुस गया। विमान रनवे के किनारे से फिसल गया और करीब 50 से 60 मीटर दूर घास और झाड़ियों में घुस गया. विमान की नोज डाउन हो गई, लेकिन इंजन बंद होने से पहले ही रुक गया। पायलट को पहले से ही विमान के फ्रंट टायर में हवा कम होने की जानकारी थी, लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। यूपी में एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब फर्रुखाबाद में एक प्राइवेट प्लेन रनवे से फिसलकर झाड़ियों में जा घुसा.गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. जैसे ही विमान ने टेकऑफ के लिए रनवे पर गति पकड़नी शुरू की, उसके पहिए अचानक मुड़ गए और प्लेन संतुलन खो बैठा, जिसके बाद वो रनवे से नीचे उतरकर झाड़ियों में जा फंसा.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें