आगरा के प्रधानाचार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर स्कूलों को खोले जाने के फैसले का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। प्रधानाचार्यों ने योगी के इस फैसले पर अपनी सहमति जताई है और इस फैसले के पीछे के मकसद को पूरा करने के लिए सभी स्कूलों और उनके प्रधानाचार्यों के सहयोग की बात कही है।