नीति आयोग के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कंपनियों के युवा सीइओ को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि गांधी जी से प्रेरणा लेकर विकास को मास मूवमेंट बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम आजादी के बाद विकास को जन आंदोलन नहीं बना पाए। अब ये जरूरी हो गया है कि विकास को जन आंदोलन बनाया जाए।