मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने जो वीडियो जारी किया है उसका शीर्षक '3 साल, 30 तिकड़म' रखा है। वीडियो के जरिए कांग्रेस मे बीजेपी सरकार की नाकामियों को दिखाने की कोशिश की गई है। इनमें सेना, रक्षा, नारी सुरक्षा, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दे शामिल किए गए।