फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prashant Kishor Slams Rahul Gandhi: प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से क्यों कर दी ये डिमांड?

Wed, 13 Aug 2025 02:13 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सासाराम में कहा कि बिहार में 15 साल जंगल राज रहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. प्रशांत किशोर ने कहा कि आरजेडी के साथ सरकार में कांग्रेस भी शामिल थी. चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने पीके ने कहा, 'बिहार में 45 साल तक कांग्रेस का राज रहा, फिर भी बिहार देश का सबसे गरीब राज्य क्यों है? इसके लिए राहुल गांधी माफी मांगें. उसके बाद राहुल गांधी यात्रा करेंगे तो समझ में आ जाएगा.' 

इससे पहले उन्होंने डुमरांव, बक्सर में अपनी बिहार बदलाव यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बिहार के लोग अब मौजूदा राजनीतिक नेताओं से दूर हटकर बदलाव की ओर बढ़ना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में वोटर उन नेताओं को चुनेंगे जो रोजगार और शिक्षा दिलाएंगे, ना कि नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव जैसे पारंपरिक नेताओं को चुनेंगे. प्रशांत किशोर ने बीजेपी, राज्य सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वे गरीब और प्रवासी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ये लोग आगामी चुनावों में सत्ता पक्ष के खिलाफ वोट कर सकते हैं. उन्होंने भविष्यवाणी की कि इस साल नवंबर तक बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार सत्ता खो देगी. किशोर ने कहा कि उनका जन सुराज आंदोलन उन लोगों को जोड़ रहा है जो राज्य में वास्तविक बदलाव चाहते हैं.

प्रशांत किशोर ने बीजेपी, राज्य सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वे गरीब और प्रवासी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ये लोग आगामी चुनावों में सत्ता पक्ष के खिलाफ वोट कर सकते हैं. उन्होंने भविष्यवाणी की कि इस साल नवंबर तक बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार सत्ता खो देगी. किशोर ने कहा कि उनका जन सुराज आंदोलन उन लोगों को जोड़ रहा है जो राज्य में वास्तविक बदलाव चाहते हैं.

सभा के दौरान लोकप्रिय भोजपुरी लोकगायक भरत शर्मा ‘व्यास’ ने जन सुराज आंदोलन में शामिल होकर समर्थन दिया. किशोर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और भी लोग बिहार को सुधारने की इच्छा लेकर इस आंदोलन से जुड़ेंगे.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें