फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट: देश में बचा है सिर्फ 4 दिन का कोयला, त्योहारी सीज़न में बढ़ सकती है समस्या

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Wed, 06 Oct 2021 04:12 PM IST

चीन के बिजली संकट की कहानी आप और हम देख चुके हैं पर वैसा ही बिजली संकट भारता में भी हो सकता हैं।आपको बता दें कि देश में 70 प्रतिशत बिजली का उत्पादन कोयले से होता है। उर्जा मंत्रालय के मुताबिक उत्पादन केन्द्रों में कोयला बहुत कम हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश सो कोयला खादानों में पानी भर गया हैं जिससे कोयला निकासी संभव नहीं हो पा रही है। यूपी सहित देश के कई हिस्सों में बिजली संकट हो सकता है। जानकार मान रहे कि अभी खपत थोड़ी कम है इसलिए मामला नियंत्रण में है लेकिन नवरात्र सहित सामने आने वाले त्योहारी सीज़न में बिजली संकट बढ़ सकता है। जानकारी मिली है कि 135 थर्मल पावर में से 72 के पास कोयला तीन दिन से भी कम का है। 50 पावर प्लांट ऐसे भी है जहां 4 से 10 दिन का कोयला स्टॉक में है। देखना ये है कि अब सरकार इससे कैसे निपटती है लेकिन आने वाले त्योहारों में यदि बिजली संकट पैदा हो गया तो परेशानी आम लोगों की होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें