कठुआ गैंगरेप को लेकर राजनीतिक दलों में सियासत का दौर शुरू हो चुका है। अब बीजेपी सांसद मिनाक्षी लेखी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर खतरनाक राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट असोसिएशन अध्यक्ष बीएस सलाठिया और गुलाम नबी आजाद पर भी हमला किया। उनके इस हमले के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी बीजेपी पर हमला बोला। इन दोनों के अलावा उमर अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती पर हमला बोला।