उत्तर प्रदेश के सम्भल में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 94 लाख रुपये की नकदी बरामद की। पूछताछ में ट्रक के ड्राइवर ने इसे एक बैंक की रकम बताया लेकिन वो रुपयों और बैंक से जुड़े जरूरी कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने 94 लाख रुपये की रकम जब्त कर ली और इनकम टैक्स विभाग को जांच के लिए जानकारी दे दी ।