पश्चिम बंगाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर लगातार राजनीतिक दलों की ओर से बयान आ रहे हैं। अब एक बार फिर से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल में भड़क रही हिंसा पर बयान दिया। उन्होंने इस मामले में पुलिस और प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताई। बता दें कि इससे पहले बाबुल सुप्रियो ने राज्य में सांप्रदायिक हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया था।