आपातकाल के 43 साल पूरे होने पर बीजेपी देशभर में काला दिवस मना रही है।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम ने मौजूदा वक्त में मीडिया की आजादी पर सवाल उठाने वालों को भी आपातकाल और उसके बाद मीडिया की हालत की याद दिलाई। इसी के साथ उन्होंने आपातकालीन के दौरान बॉलीवुड से उठने वाली आवाजों पर भी टिप्पणी की।