प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 46वें संस्करण में उन युवाओं की खूब तारीफ की है जो विपरीत परिस्थियों में भी आगे बढ़े हैं। पीएम मोदी ने इसकी शुरुआत प्लास्टिक बीनकर परिवार पालने वाले के उस गरीब शख्स के बेटे की तारीफ की जिसने पहली बार में ही एम्स की प्रवेश परीक्षा में परचम लहराया है।