फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Speech on Operation Sindoor: विपक्ष पर संसद में बरसे पीएम मोदी देखिए भाषण के दौरान का रिएक्शन

Wed, 30 Jul 2025 02:14 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के सारे सवालों का जवाब दिया. पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष का रिएक्शन भी सामने आया है. पीएम मोदी एक- एक करके विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे तो उस समय विपक्षी नेताओं ने रिएक्शन देखने लायक था. हालांकि इसकी शुरूआत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की ... पीएम मोदी अपना भाषण दे ही रहे थे कि राहुल गांधी ने बीच में ही बोल दिया कि आप कह दीजिए की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैंउसके बाद पीएम मोदी जैसे भाषण में थोड़ा और आगे बढ़ते हैं तो फिर उसके बाद प्रियंका गांधी सिर हिलाते हुए कैमरे में कैद हो जाती हैं.. 

हालांकि इस बीच जब-जब पीएम मोदी विपक्ष की कार्यशैली पर उठाते... उसके बाद विपक्ष की ओर से लगातार शोर मचाया जाता ..  हालांकि विपक्ष के हंगामे के बाद भी पीएम मोदी रुके नहीं बल्कि उन्होंने अपना भाषण जारी रखा पीएम मोदी ने कहा, '9 तरीख की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, वो घंटे भर कोशिश कर रहे थे, लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया। फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जी ने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। इस पर मैंने कहा- अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा।

अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे। आगे मैंने कहा था कि हम गोली का जवाब गोले से देंगे।' 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें