G20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद का मुद्दा उठाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जीएसटी को लेकर भी बात रखी और कहा कि ये पिछले 70 सालों में सबसे बड़ा टैक्स रिर्फाम है जिससे देश के व्यापार को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की विकास दर तेजी से बढ़ रही है। इस साल में जीडीपी के सात फीसदी रहने की उम्मीद है।