प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत दौरे पर हैं. 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला कुवैत दौरा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच पुराने रिश्तों को याद किया. साथ ही भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कुवैत को 'मिनी हिंदुस्तान' करार दिया है.