प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई संदेश आ रहे हैं। कई देशों के नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उनके लंबे और सुखमय जीवन की कामना की। कुछ नेताओं ने पीएम मोदी की बौद्धिकता और उनकी नेतृत्व क्षमता को सराहा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति ट्रंप की शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद जताया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम को भारत के साथ अपने संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है।