फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Plays Football : पीएम मोदी ने युवाओं के साथ खेला फुटबॉल

Video Desk Amar Ujala Updated Tue, 28 Apr 2026 11:58 AM IST

सिक्किम की राजधानी गंगटोक की ताजगी भरी और खूबसूरत सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। आमतौर पर राजनीतिक कार्यक्रमों और सरकारी बैठकों में नजर आने वाले पीएम मोदी इस बार युवाओं के बीच बेहद उत्साहपूर्ण और ऊर्जा से भरे अंदाज में पहुंचे... हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने से पहले उन्होंने स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों से मुलाकात की..

इस दौरान माहौल तब और खास हो गया जब पीएम मोदी ने युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर सबको चौंका दिया। मैदान में उनका जोश, मुस्कान और खिलाड़ियों के साथ सहज अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। युवाओं ने भी प्रधानमंत्री के साथ खेलते हुए उत्साह दिखाया और पूरे कार्यक्रम में जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिली... हालांकि पीएम मोदी का ये अंदाज केवल खेल तक सीमित नहीं था, बल्कि ये युवाओं को फिटनेस, खेल संस्कृति और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश भी देता नजर आया... गंगटोक की इस सुबह ने विकास और युवा ऊर्जा का ऐसा संगम दिखाया, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया... 

आपको बता दें कि सिक्किम दौरे के दौरान पीएम ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लिखा कि गंगटोक की सुबह में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना उनके लिए एक बेहद ऊर्जा देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ खेलते हुए उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का एहसास हुआ... 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें