प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम ने पोस्ट कर कहा कि नितिन नबीन पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निष्ठा से काम करेंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी भरोसा जताया कि नितिन नबीन का संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव भाजपा के लिए एक बड़ी ताकत साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। इस मुलाकात को भाजपा संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में पार्टी को बूथ स्तर तक और सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। बता दें कि इसी महीने की 15 तारीख को भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की ताजपोशी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की गई थी।
भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन को पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनकी ताजपोशी की। नितिन नबीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले दिवंगत नबीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नबीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नबीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे।बता दे की नितिन पांच बार के विधायक हैं। मौजूदा वक्त में वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बांकीपुर से इस बार नितिन नबीन पांचवीं बार विधायक बने हैं। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। 45 साल के नबीन सड़क निर्माण मंत्री हैं। इसी के साथ वह भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं।