फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्णिया से पीएम मोदी राजद और कांग्रेस पर गजब भड़के, दे डाली चुनौती!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 15 Sep 2025 05:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पुर्णिया से चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों ने न सिर्फ बिहार की अस्मिता को चोट पहुंचाई है, बल्कि प्रदेश की पहचान पर भी संकट खड़ा कर दिया है।

मोदी ने पूर्वी भारत में लगातार हो रही घुसपैठ को एक गंभीर “जनसांख्यिकीय संकट” बताते हुए कहा कि सीमांचल, बंगाल और असम सहित कई राज्यों के लोग आज अपनी बहनों-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से लाल किले से “डेमोग्राफी मिशन” का ऐलान किया गया था, ताकि घुसपैठ को पूरी तरह रोका जा सके।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी पर आरोप लगाया कि वे वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं। मोदी ने कहा, “ये लोग न सिर्फ घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं, बल्कि उनके समर्थन में नारे और यात्राएं निकालकर देश की सुरक्षा और संसाधनों को खतरे में डाल रहे हैं।”

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “पुर्णिया की इस धरती से मैं कांग्रेस और आरजेडी वालों को साफ कहता हूं – जो भी घुसपैठिया है, उसे जाना ही होगा। देश की सुरक्षा और बिहार की अस्मिता से कोई समझौता नहीं होगा।”

मोदी ने आश्वस्त किया कि NDA की सरकार infiltration रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता को किसी भी तरह के खतरे से सुरक्षित रखने का वादा निभाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें