पीएम मोदी ने वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल को बढ़ावा देने के लिए श्री श्री रविशंकर को बधाई दी। श्री श्री के मेगा शो में पीएम मोदी ने कहा कि भारत कला का कुंभ है और हमें इस विरासत पर गर्व करना चाहिए। आगे कहा कि मैं इस कार्यक्रम के लिए सभी आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं। आज इस समारोह के लिए प्रकृति ने भी कसौटी की। लेकिन सुविधा और सरलता के बीच जीने में आर्ट ऑफ लिविंग नहीं चाहिए होती। लेकिन जब अपने लिए नहीं औरों के लिए जीते हैं तब आर्ट ऑफ लिविंग चाहिए होता है। जह मैं से टूट कर हम की ओर जाते हैं तो यह आर्ट ऑफ लिविंग है।