शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे उद्यमियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बताया कि छोटे उद्यमियों को 59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक का लोन पास हो सकेगा। साथ ही जीएसटी पंजीकृत हर MSME को एक करोड़ रुपये तक के नए कर्ज या इन्क्रीमेंटल लोन की रकम पर ब्याज में 2 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।