शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे के 56वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि हम आज सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे है। पीएम मोदी ने इस मौके पर आईआईटी बॉम्बे को एक हजार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का भी एलान किया। इसके अलावा आईआईटी संस्थानों की अहमियत को बताते हुए पीएम मोदी ने ये भी कहा कि देश को आईआईटी और उनकी उपलब्धियों पर नाज है। इसके अलावा पीएम ने इनोवेशन शब्द को 21वीं सदी का सबसे चर्चित शब्द बताते हुए कहा कि कोई भी समाज जो इनोवेशन नहीं कर पाएगा, वो ठहर जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान स्टार्ट-अप्स के हब के रूप में सामने आ रहा है और ये दिखाता है कि यहां इनोवेशन की कितनी चाह है।