पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना में शामिल महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए स्थाई कमीशन की घोषणा की है। महिलाओं के लिए स्थाई कमीशन लागू होने के बाद महिला उम्मीदवार ज्यादा वक्त तक सेना में काम कर सकेंगी और उन्हें कई दूसरी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।