एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा का कहना है, ''18 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला हुआ था. इसमें खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के तीन कुख्यात अपराधी शामिल थे. विश्वसनीय इनपुट था जिस पर कार्रवाई की जा रही थी और सतर्कता बढ़ा दी गई थी'' इसी क्रम में आज जब पंजाब पुलिस की टीम यहां आई और जब उन पर कार्रवाई की गई तो तीनों से मुठभेड़ हो गई...वे घायल हो गए और इलाज के लिए ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई