इस बार की दिवाली पूरा देश शहीदों के नाम मना रहा है। हर शहर-गांव गली-मोहल्ले में एक दीया शहीदों के नाम पर भी जलाया जा रहा है। सिलीगुड़ी के लोगों ने भी शहीदों के नाम का दीया जलाया। उड़ी आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भी याद किया। वीर सपूतों की शहादत को सलामी देते हुए लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।