फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathan Controversy: लोकसभा तक पहुंचा 'पठान' का विवाद, विरोध करने वालों पर भड़के बसपा सांसद दानिश अली

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 21 Dec 2022 04:12 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद गहराता जा रहा है। 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' की रिलीज को अभी कुछ दिनों ही हुआ है और इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहने दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में कई संगठनों को यह सीन पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे फिल्म से हटाने की मांग की। साथ ही इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए जाने लगे। लोग इस फिल्म को रिलीज न होने देने की धमकी दे रहे हैं। अब यह विवाद लोकसभा में भी पहुंच गया। दरअसल, बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले लोगों की आलोचना की है। उन्होंने सवाल किया है कि अगर सत्ता में बैठे लोगों को ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाना है तो सेंसर बोर्ड का क्या काम है?
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें