देश की सबसे बड़ी बिस्किट निर्माता कंपनी पारले-जी में भी मंदी का माहौल दिखने लगा है। कंपनी ने कहा कि वो बिक्री न होने से करीब 10 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज मंदी की मार से जूझ रहा पारले जी कभी बिस्किट मार्केट का राजा हुआ करता था।