कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हुई बिहार यात्रा के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिस पर बवाल मच गया. दरअसल जिस ट्रक पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मौजूद थे, वहां पर कन्हैया कुमार भी थे, उन्हें उस ओपन ट्रक से नीचे उतार दिया गया और पप्पू यादव को ट्रक में चढ़ने नहीं दिया गया। इसको लेकर बिहार में काफी चर्चा हो रही है. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि यात्रा के बीच कन्हैया कुमार जैसे ही ओपन ट्रक पर चढ़ने गए, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नीचे उतार दिया और वहां से दूर कर दिया. इस रथ पर राहुल के साथ महागठबंधन के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव, (राजद), दीपांकर भट्टाचार्य (भाकपा-माले), मुकेश सहनी (वीआईपी पार्टी) और अन्य विपक्षी दलों के प्रमुख नेता पहले से मौजूद थे. पटना में महागठबंधन की ओर से आयोजित बिहार बंद के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान दोनों नेताओं को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने से रोका गया, जिसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहले से मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने पप्पू और कन्हैया को गाड़ी पर चढ़ने नहीं दिया, जबकि अन्य महागठबंधन के नेता राहुल के साथ रहे। यह घटना तब हुई जब महागठबंधन ने चुनाव आयोग के मतदाता विशेष पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया था।