एक ओर जहां हम आजादी की 72वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर हमारे पड़ोसी पाकिस्तान ने एक और यद्ध का बिगुल फूंक दिया है। ये है ‘जलयुद्ध’। पाकिस्तान ने कश्मीर के मुजफ्फराबाद के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान ने नीलम नदी के पानी को अपने पंजाब प्रांत की ओर मोड़ दिया है जिससे मुजफ्फराबाद में पानी का संकट खड़ा हो गया है।