कानपुर में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ड्रॉइंग-पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हर वोट जरूरी है विषय पर 15 से 17 साल के बच्चों में हुई इस प्रतियोगिता में 111 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से पांच छात्राएं अव्वल रहीं। विजेता छात्राओं को 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।