फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: नौसेना ने अरब सागर में तेज किया अभ्यास, क्या तैयारी कर रहा भारत? India-Pak

Thu, 01 May 2025 05:56 PM IST
आदर्श वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई है। 22 अप्रैल को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जम्मू-कश्मीर के बैसरन में आतंकवादियों ने बर्बर हमला कर 26 लोगों की जान ले ली, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे। यह घटना 2019 के पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने की तैयारी तेज कर दी है।

भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना तीनों इस समय हाई अलर्ट पर हैं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना को निर्देश दिया गया है कि वह किसी भी संभावित हमले या जवाबी कार्रवाई के लिए हर समय तैयार रहे। सभी फ्रंटलाइन बेसों पर सैन्य गतिविधियों में तेजी आई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें